आर्य समाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का किया अभिनंदन, हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए-रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली

दिल्ली l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य के नेतृत्व में आर्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर नववर्ष विक्रमी की बधाई दी कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली में विकास का कार्य और आगे बढ़ेगा.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नव वर्ष विक्रमी संवत 2082 की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी भारतीय
संस्कृति पर गर्व करना चाहिए और आर्य समाज के 150 वे स्थापना दिवस पर उन्होंने आशा व्यक्त की पहले से अधिक आज आर्य समाज की आवश्यकता है आर्य समाज समाज निर्माण के कार्य को गति देगा
साथ ही आर्य समाज अशोक विहार दिल्ली के कार्यक्रम में बोलते हुए केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आर्य समाज राष्ट्र वादी संगठन है हम देश भक्ति की भावना को युवा शक्ति जागृत करेगें. प्रवीण आर्य पिंकी के मधुर भजन हुए l
प्रमुख रूप से महेन्द्र भाई, वेद प्रकाश आर्य,रामकुमार आर्य,आस्था आर्य,सुरेश आर्य,प्रेम सचदेवा, जीवन लाल आर्य,आशा भट्टनगर आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में पौधारोपण हुआ

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad