सनवाल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में अयोजित की गई कला व विज्ञान प्रदर्शनी

नैनीताल l सनवाल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में अयोजित कला व विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडलों के जरिये भारतीय उन्नति व बेहतरी का संदेश दिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन रुड़की विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो पीके पांडे ने किया।
प्रदर्शनी में भारतीय विज्ञान के क्षेत्र में चन्द्र अभियानों के विशेष मॉडल प्रदर्शित कर भावी अन्तरिक्ष परियोजनाओं का उल्लेख किया गया था। कोविड वैक्सीन पर भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान मॉडल के जरिए प्रदर्शित किया गया था, जबकि रसायन विज्ञान के आकर्षक मॉडल बनाए गए थे। पुराने कपड़ों का घरेलु सजावट के मॉडल बनाए गए थे। जलवायु परिवर्तन के कारकों को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाए जाने का संदेश दिया गया था। कुमाऊनी ऐपण के आकर्षक डिजाइन , सोलर एनर्जी, भूगोल, इतिहास, गणित, सामाजिक विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए गए थे। मुख्य अतिथि प्रो पीके पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा बनाए मॉडल विद्यालय की प्रगति का प्रतीक है। प्रबंधक गौरव सनवाल ने विद्यालय की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ए इमेन्युअल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement