युवा पीढ़ी को संस्कारित करेंगे-अनिल आर्य

दिल्ली l आर्य समाज के 150 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आर्य समाज मयूर विहार फेज 1 एवं 2 में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे आज चरित्र निर्माण सबसे बड़ी आवश्यकता है।युवा मातृ पितृ भक्त हों,देश भक्त हों य़ह आवश्यक है।आर्य समाज ने गत 150 वर्ष में अनेको उल्लेखनीय कार्य किए हैं फिर उस धार को तीव्र करना होगा क्योंकि बढ़ता पाखंड अन्धविश्वास आर्य समाज के लिए चुनौती है। केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती ने वेदों की पुनर्स्थापना की उन्होंने कहा कि वेदों की और लौटो। विधायक नेगी,वैदिक विद्वान डॉ. महेश विद्यालंकार,सुदेश आर्या,श्रुति सेतिया,आचार्य भू देव शास्त्री,अर्चना मोहन ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम का कुशल संचालन आर्य नेता ओम प्रकाश पांडेय व बृज मोहन ने किया। प्रमुख रूप से अमीर चन्द्र रखेजा, ओम प्रकाश शास्त्री,संगीता गौतम, राजेश सपरा, हरबस लाल शर्मा, एन के चोपड़ा,अशोक गुप्ता,अजय आर्य, डी पी एस वर्मा, अभिमन्यु चावला, उषा कथूरिया, अरुण विनायक आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री जनपदों में आयोजित होने वाले तहसील एवं थाना दिवस के दौरान किसी एक जनपद में औचक रूप से होंगे शामिल, राज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को किया जाएगा सम्मानित
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement