आनंद फिर बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कहां आगामी निकाय व लोकसभा मैं परचम लहराएगी भाजपा

नैनीताल l साफ व स्वच्छ छवि के आनंद बिष्ट को एक बार फिर भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है l मंडल अध्यक्ष के लिए नगर में पिछले काफी दिनों से चर्चाएं चल रही थी शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक बार फिर भाजपा मंडल अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष आनंद बिष्ट को बनाया गया है l आनंद के अलावा भानु पंत, विश्व केतू व भूपेंद्र बिष्ट ने मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी की थी l दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर आनंद बिष्ट ने बताया कि आगामी नगर पालिका व लोकसभा की तैयारी में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है l उन्होंने दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मंडल के काम किए जाएंगे l उन्होंने कहा कि दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है l आनंद को दोबारा नगर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक सरिता आर्या सहित उनके चाहने वालों ने खुशी व्यक्त की है l











