नेत्रधाम के तत्वावधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।


देहरादून। आज दिनांक 9 जुलाई 2026 को राही नेत्रधाम एवम् उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सी.क्यू.ए. (आई) रायपुर के मनोरंजन क्लब में स्थानीय लोगों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
नेत्र परीक्षण शिविर में डॉ सूर्य प्रताप सिंह, डॉ आदित्य तथा स्टाफ सहयोगी विशाल ने शिविर में लोगों की जांच की तथा बरसात में आँखों की सुरक्षा के उपाय सुझाए। लगातार बरसात होने कारण लगभग 68 लोगों ने अपने नेत्रों की जाँच करवाई।
इस अवसर पर उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक – तिलक राज शर्मा, प्रचार सचिव – राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, संयोजक – डॉ स्वामी एस चंद्रा ने सहयोग किया। शिविर आयोजन करने में तिलक राज शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जिले में खेल प्रकोष्ठ में शैलेन्द्र बर्गली पंकज को सह संयोजक की जिम्मेदारी प्रदान की है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad