हनुमानगढ़ी के समीप चील चक्कर मोड पर राजकीय पेंशनर कल्याण समिति द्वारा किया गया पौधारोपण

नैनीताल1 । – पर्यावरण संरक्षण और हरित नैनीताल के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय पेंशनर कल्याण एसोशिएशन, नैनीताल द्वारा हनुमानगढ़ी क्षेत्र के “चील चक्कर मोड” पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पेंशनरों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात चील चक्कर मोड और उसके आसपास के क्षेत्र में बांज, बुरांश, देवदार और फूलदार पौधों सहित कुल 120 से अधिक पौधे रोपित किए गए।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्षा मंजू बिष्ट ने कहा कि “पेंशनर होने के बाद भी समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। नैनीताल की सुंदरता को बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए यह हमारा छोटा सा प्रयास है। चील चक्कर मोड नैनीताल नगर को देश दुनिया से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, यहां हरियाली बढ़ने से क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।”पर्यावरण विद् यशपाल सिंह रावत द्वारा वृक्षारोपण के महत्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  9वें टीचर ऑफ द ईयर - 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की सहित समिति के त्रिलोक सिंह रौतेला, घनश्याम सिंह बिष्ट, ललित मोहन पांडे, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट धन्ना,दीपा बिष्ट, बिशना साह, सीमा शाह, नीता व्यास चंद्रशेखर जोशी, मोहन पंत, प्रगति साह, मिथिलेश पांडे, दीपक शाह, लक्ष्मण सिंह नेगी, हर सिंह भैसौडा के एस कार्की, नरेंद्र सिंह रावत,सहित बड़ी संख्या में राजकीय पेंशनर उपस्थित रहे। सभी पेंशनरों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की समय-समय पर देखभाल भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एरीज में हिंदी पखवाड़े के तहत हुए पुरस्कार वितरणराजभाषा पुरस्कार के लिए डॉ. तिवारी सम्मानित

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना की और पेंशनरों के इस सामाजिक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। समिति ने वन विभाग से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की उचित व्यवस्था हो सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों द्वारापर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad