पौधारोपण अभियान के 746 वे दिन जोड़ते हुए उन्हें पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा परिसर में पौधारोपण दिए गए

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा चौथे दल के यात्रियों का यात्रा से लौटने के उपरांत कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने स्वागत करते हुए उन्हें हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाई ।साथ ही यात्रियों को पौधारोपण अभियान के 746 वे दिन जोड़ते हुए उन्हें पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा परिसर में पौधारोपण हेतु पौधे दिए। दिनेश गुरु रानी द्वारा पहली बार कुमाऊं मंडल विकास निगम के रसोइयों के कैलाश यात्रा पूरी करने के उपरांत लौटने पर माला पहनाकर स्वागत करते हुए उनको भी पौधारोपण अभियान से जोड़ा।
दल के संपर्क अधिकारी लक्ष्मी चंद्रा व यात्रियों ने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा जो पौधारोपण अभियान की मुहिम चलाई जा रही है वह सराहनीय है। इसके तहत उन्हें दिनेश गुरु रानी द्वारा जो पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए थे। उन्हें उनके द्वारा कालापानी व गुंजी परिसर में रोपित किया गया। साथ ही हिमालय को कूड़ा मुक्त करने में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि भगवान कैलाश के दर्शन के साथ उनकी यात्रा सफल रही। उन्होंने कहा कि वह और उनके दल के यात्री यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे। यात्रा कार्यक्रम का स्वागत करने वालों में दल के कोऑर्डिनेटर विनोद तिवारी, आवास ग्रह के प्रबंधक मनोज कुमार ,अशोक सिंह ,प्रमोद कुमार ,बलवंत सिंह ,बबलू ,हर सिंह, ललित, गजेंद्र, गौरव, निर्मल उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा है कि देश के विभिन्न प्रांतों से आए यात्री हिमालय बचाओ अभियान से जुड़ रहे हैं। पौधा रोपण के साथ हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के संदेश का भी पालन कर रहे हैं।और अन्य को भी प्रेरित कर रहे हैं।











