पौधारोपण अभियान के 742 वे दिन जोड़ते हुए उन्हें शपथ दिलाकर पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा तृतीय दल की वापसी पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें ।।हिमालय बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण अभियान के 742 वे दिन जोड़ते हुए उन्हें शपथ दिलाकर पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा में पौधारोपण हेतु पौधे दिए।
दल के जनसंपर्क अधिकारी सुनील गोयल ने दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उनके दल ने जो दिनेश गुरु रानी द्वारा पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में उन्हें पौधे दिए थे। उन्हें गुंजी व कालापानी में यात्री दल के साथ मिलकर रोपित किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमालय को कूड़ा मुक्त करने की शपथ दिलाई थी उसके तहत उनके द्वारा कूड़ा भी इकट्ठा कर उसका निस्तारण किया।उन्होंने कहा कि वह यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे। यात्रा दल में शामिल पिथौरागढ़ निवासी सेवानिवृत्ति स्टेट बैंक प्रबंधक हरीश चंद्र पुनेठा व आशा पुनेठा ने कहा कि वह भी यात्रा की सफलता पर पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में पौधारोपण करेंगे। दिनेश गुरुरानी ने कैलाश यात्रा में गए कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारी सुंदर गिरी, गौरव कुमार,व प्रहलाद सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। दल में यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर धर्मानंद जोशी आवास गृह डीडीहाट के प्रबंधक मनोज कुमार ,बलवंत सिंह, बबलू ,हर सिंह, ललित कुमार ,गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे‌। यात्रा दल के जनसंपर्क अधिकारी सुनील गोयल ने कर्मचारियों को कैलाश यात्रा से लाये कैलाश जल को भी वितरित किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 741वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad