आम आदमी पार्टी ने देहरादून में बेरोजगार युवाओं के उपर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज की निंदा की
नैनीताल। आम आदमी पार्टी की आकस्मिक बैठक शनिवार को नगर अध्यक्ष भुवन कुमार आर्य की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब में सम्पन्न हुई।
जिसमे बीते देहरादून में बेरोजगार युवाओं के उपर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज की तीव्र निन्दा की गई।
जिस पर पार्टी के सभी सदस्यों ने सरकार के जुल्मों के खिलाफ सड़को में उतरने का आहवाहन किया है तथा इस लाठी चार्ज की जाँच के लिये एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाने की मांग की व दोषी व्यक्तियों को तुरन्त दण्डित करने की मांग की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा की सरकार ना ही पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं करा पा रही है ना ही ठीक तरीके से पेपर लीक धांधली को उजागर कर पा रही है। कहा की बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरे हुए है। सरकार से युवाओं का भरोसा उठता जा रहा है। जिसको लेकर इस सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगे की रणनीति के लिये विचार-विमर्श भी किया।
बैठक में देवेन्द्र लाल, प्रमोद सहदेव, किशन लाल,सन्नी सेलवाल ,आदित्य पन्त,सूरज कुमार, नईम अहमद, उपेन्द्र बेदी, मोहित राजपूत,दीपक कुमार आर्या, विनिता देवी,मोहन चन्द्र, रवि जोशी, नफीश अहमद, नन्दन लाल व गौरव कुमार मौजूद रहें।











