शिल्पकार सभा नैनीताल के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

नैनीताल l शिल्पकार सभा नैनीताल के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर स्व एड नंद प्रसाद स्मृति एवम प्रयोजक चेतन आहूजा व यशोदा प्रसाद के सौजन्य से चित्रकला एवम भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेतन आहूजा तथा अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा ने की ।इस चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया । चित्रकला प्रतियोगिता को सब जूनियर , जूनियर एवम सीनियर वर्ग में तथा भाषण प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई कार्यक्रम का विधिवत संचालन महामंत्री राजेश लाल गांधी एवम महेश चंद्र ने संयुक्त रूप ने किया । आज जिन प्रतिभागियों ने प्रथम ,द्धितीय ,तृतीय ,एवम सांत्वना पुरस्कार कल 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में डॉ भवन तल्लीताल में मुख्य अतिथि के हाथों से वितरित किए जायेंगे ।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश चन्द्रा,राजेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार , सलाहकार गिरीश चंद्र आर्य राजेश लाल अनिल गोरखा, कैलाश आगरकोटी अजय कुमार अनिल कुमार,संजय कुमार,सुरेश चंद्र,देवेंद्र प्रकाश, इंद्र कुमार,सचिनकुमार, गोविंद कुमार,महेश चंद्र,आदि रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad