केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सालावाला में हरेला पर्व के अवसर पर एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

देहरादून l उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश अनुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष में केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सालावाला में हरेला पर्व के अवसर पर एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय देहरादून संभाग के सहायक आयुक्त श्री ललित मोहन बिष्ट थे श्री बिष्ट ने अमरूद का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की उन्होंने कहा कि हरेला के दिन लगाया गया हर पौधा जीवित रहना चाहिए तभी हमारा यह पर्व मानना सार्थक होगा। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मयंक शर्मा वनस्पति विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती निधि चंद के साथ-साथ 30 छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर आम लीची अमरूद आमला आदि विभिन्न प्रजाति 25 के पौधे रोपे गए। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा एक अन्य हरेला उत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम सीएनआइ गर्ल्स इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में भी आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में भी उपरोक्त प्रजाति के पौधे रोपे गए वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रिबेका सिंह, शिक्षिकाएं, प्रशासनिक कर्मचारी तथा एन सी सी कैडिस एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad