तल्लीताल पाषाण देवी मंदिर के पास नशा करते मिले आधा दर्जन युवको पर की 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही

नैनीताल l।नगर के ठंडी सड़क पाषाण देवी मंदिर के पास एसएसपी के निर्देशन पर चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत गश्त की जा रही थी। इस बीच केक पॉइंट पर कुछ युवक नशा कड़ते हुए पाए गए जिस पर पुलिस ने आधा दर्जन युवको के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही कर दी।

तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि लगातार पुलिस द्वारा नगर में सघन अभियान चलाया जा रहा है साथ ही खुले में शराब पीने पर उक्त लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया पुलिस द्वारा गश्त के दौरान पुलिस को ठंडी सड़क पाषाण देवी मंदिर के पास कुछ युवक दिखाई दिए पूछताछ करने पर कई युवक नशे में प्रतीत हुए जिस पर पुलिस ने करीबन आधा दर्जन युवको के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया साथ ही क्षेत्र से जा रहे युवक युवतियों को नशे के खिलाफ सजग रहने को कहा गया इस बीच अन्य युवको को पुलिस ने सख्त हिदायद देकर छोड़ दिया। चेकिंग अभियान में चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे l