महाअभियान में 58 लोगों ने कराया टीकाकरण

नैनीताल l कोविड संक्रमण से रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए महाअभियान में भी लोगाें ने अधिक रूचि नहीं दिखाई। शहर में दो केंद्रों में महज 58 लोग ही टीकाकरण को पहुंचे। मंगलवार को भी टीकाकरण किया जाएगा। कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिनों का कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले के विभिन्न केन्द्रों में लोगों को पहला, दूसरा और बूस्टर डोज लगाई जा रही है। सोमवार को अभियान के लिए बीडी पांडे अस्पताल और डीएसए मैदान में टीकाकरण सेंटर बनाया गया था मगर लोगों ने अधिक रूचि नहीं दिखाई।अभियान के प्रभारी डॉ संजीव खर्कवाल ने बताया कि दोनों सेंटरों में 58 लोगों ने टीका लगाया। टीकाकरण से छूट चुके लोग मंगलवार को भी टीका लगा सकते है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











