मां नैना देवी व्यापार मंडल का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा


नैनीताल l मां नैना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने शनिवार को सीजन होटल नैनीताल में पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि मां नैना देवी व्यापार मंडल का सर्वसहमति छः माह के लिए कार्यकाल बढ़ा दिया गया है l 10 जनवरी को व्यापार मंडल चुनाव होंगे l
उन्होंने कहा कि 10 जनवरी तक व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जारी रहेगा l इस बार शहर कई होटल भी इस व्यापार मंडल में शामिल होंगे l इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है l साथ ही मां नैना देवी व्यापार मंडल की वेबसाइट पर भी कार्य किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि शहर के लिए संगठन हमेशा कार्य करेगा l उन्होंने कहा कि यदि
मालरोड का कार्य 15 अगस्त तक पूरा नहीं हुआ तो उसके के बाद वह धरने में बैठेंगे l इसके साथ ही बार्ट हाउस क्लब के समीप निर्माण के खिलाफ है वह कोर्ट भी जाएंगे l