क्लीन नैनीताल अभियान में युवाओं की सराहनीय पहल

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल की सुंदरता को संजोए रखने को लेकर नगर के कुछ युवाओं ने सराहनीय पहल की है, जो ‘क्लीन नैनीताल’ अभियान के तहत पिछले चार महीनों से चला रहे हैं। इस अभियान में 100 से अधिक युवा शामिल हैं, जो निरंतर शहर के अंतरिक पर्यटक स्थलों और नैनी झील के आसपास सफाई अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत अभी तक 50 टन से अधिक कूड़ा निकाला जा चुका है । अभियान से जुड़े युवा हर सप्ताह चार सफाई ड्राइव आयोजित करते हैं। इन ड्राइव्स में नैनी झील के चारों ओर, टिफिनटॉप, चाइनापिक, स्नोव्यू और बम्बू हॉट जैसे पर्यटक क्षेत्रों से प्लास्टिक कचरा, बोतलें और अन्य गंदगी हटाई जा रही है। युवाओं का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ कचरा साफ करना नहीं, बल्कि नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को बचाना और पर्यटकों को स्वच्छता का संदेश देना भी है।
इस अभियान में क्लीन नैनीताल टीम आशु निगम, प्रशांत तिवारी, शिखा रावत, निहारिका चौबे, मनीषा तिवारी, यश गर्ग, देव सिंह, दिवा शाह, इशिता बिष्ट, आस्था रावत, मोहित पांडे, इशिता बिष्ट, वर्तिका भट्ट, जय श्रीवास्तव, अभिनव पंचोलिया। समेत 100 से ज्यादा युवा सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
समूह के सदस्यों ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते कचरे को देखकर उन्होंने यह पहल शुरू की। झील किनारे और ट्रेकिंग पॉइंट्स पर फेंकी गई प्लास्टिक बोतलें और रैपर नैनीताल की छवि को खराब कर रहे थे। अब युवा न केवल सफाई कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों से भी अपील कर रहे हैं कि कचरा डस्टबिन में डालें और पहाड़ों-झीलों को साफ रखने में सहयोग करें।