राजकीय खाद्यान्न भंडार का आकस्मिक निरीक्षण करते खण्ड विकास अधिकारी भीमताल हर्षित गर्ग

नैनीताल । मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द पाण्डे के निर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी भीमताल हर्षित गर्ग द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट की उपस्थिति में राजकीय खाद्यान्न भंडार मेहरागांव का औचक निरीक्षण किया गया । राजकीय खाद्यान्न भंडार मेहरागांव की संग्रहण क्षमता १५०० एमटी की है । इस गोदाम से भीमताल और रामगढ़ विकास खण्ड के अतिरिक्त शहरी क्षेत्र नैनीताल, भीमताल और भवाली के राशन कार्ड धारकों हेतु विभिन्न ६६ उचित दर विक्रताओं के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है । निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर से विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध खाद्यान्न का मिलान करने पर गोदाम में मौजूद खाद्यान्न का स्टॉक गोदाम में सही पाया गया । मौके पर गोदाम में विभिन्न आवश्यक वस्तुओं का संग्रहण सुव्यवस्थित तरीके से क्रेट के ऊपर रखा हुआ पाया गया। गोदाम के बाहर ६ खाद्यान्न के ट्रक खड़े पाए गए जिसमे संबंधित ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उनके द्वारा टी डी स्लिप प्रस्तुत किए गए इनका अवलोकन करने पर पाया गया कि इस गोदाम हेतु रेलशीर्ष हल्द्वानी से पूर्ति निरीक्षक द्वारा दिनांक १२.०५.२०२६ को ४ ट्रकों में ७४० कट्टों में ३७५.१२ कुंतल गेहूं प्राथमिक परिवार और २ ट्रकों में राज्य खाद्य योजना का ३६० कट्टों में १८२.५२ कुंतल गेहूं का प्रेषण किया गया पाया गया ।गोदाम में उपलब्ध आवश्यक वस्तुओं के संबंध में आवश्यक दस्तावेज का निरीक्षण करने पर पाया गया कि गोदाम में संग्रहित नमक के संबंध मे गोदाम प्रभारी द्वारा कई बार किए गए पत्राचार के बाद भी नमक का निस्तारण नहीं हो पाया है जिससे इसकी गुणवत्ता खराब होने की संभावना बनी हुई है । इस संबंध में मौके पर गोदाम में उपलब्ध स्टॉक रजिस्टर में भी इसका अंकन किया गया ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा छठे दल का कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा स्वागत करते हुए यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad