पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा छठे दल का कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा स्वागत करते हुए यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा छठे दल का कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा स्वागत करते हुए यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। साथ ही यात्रियों को पौधारोपण अभियान के 754वे दिन जोड़ते हुए पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा परिसर में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई जा रही हिमालय बचाओ अभियान की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा उन्हें जो पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पौधे दिए गए थे उन्हें उनके द्वारा गुंजी व कालापानी मेंरोपित किया। तथा हिमालय को कूड़ा मुक्त करने हेतु सहयोग भी प्रदान किया गया।यात्रियों ने कहा कि वह यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर में भी पौधारोपण करेंगे व अन्य को भी प्रेरित करेंगे। दिनेश गुरुरानी द्वारा कैलाश मानसरोवर की यात्रा में गए निगम के रसोइयों को भी पौधारोपण अभियान से जोड़ा गया। कार्यक्रम में दल के कोऑर्डिनेटर साजन कुमार, आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार, बलवंत सिंह रावल, बबलू, गौरव पांडे, हर सिंह, ललित ,गजेंद्र उपस्थित रहे यात्रा दल में 49 यात्री शामिल हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित, कैंची धाम तक जुड़ेगा रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad