200 वे महर्षि दयानन्द जन्मोत्सव का शुभारंभ महर्षि दयानन्द की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाये- स्वामी आर्य वेश (प्रधान, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा) बढ़ता पाखंड अंधविश्वास चिन्ताजनक- राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल l सतभ्रावाँ आर्य कन्या विद्यालय करोल बाग दिल्ली में 200 वी महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य वर्षा आर्य ने यज्ञ करवा कर किया I
मुख्य अतिथि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्य वेश ने कहा कि महर्षि दयानन्द की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है I महर्षि दयानन्द ने सत्य का पालन किया जिसके लिए साहस की आवश्यकता होती है और उन्हें जीवन में 17 बार जहर भी पीना पड़ा ऐसा विश्व में उदाहरण मिलना मुश्किल है I उन्होंने राष्ट्रवाद की अवधारणा को परिभाषित किया स्वामी जी से प्रेरणा लेकर हज़ारों नौजवान आजादी की लड़ाई में कूद पड़े I
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आज बढ़ता पाखंड अन्धविश्वास समाज के लिए चुनौती है आर्य समाज को इस चुनौती को स्वीकार करना है I महर्षि दयानन्द ने तर्क की कसौटी पर हर चीज़ को परखा और लोगों के सोचने की दिशा ही बदल डाली I महर्षि दयानन्द ने नारी शिक्षा व वेदों के पठन पाठन पर जोर दिया I
विद्यालय के अध्यक्ष
धर्मपाल आहूजा ने कहा कि 1500 से अधिक बालिकाएं यहां शिक्षा प्राप्त कर रही हैं उन्हें केवल अक्षर ज्ञान नहीं अपितु वैदिक संस्कृति मूल्यों के संस्कार भी दिए जा रहे हैं जिससे वह देश के आदर्श नागरिक बने I विद्यालय कि प्रधानाचार्य रीता रंजन ने सभी का अभार व्यक्त किया I कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.(मेजर)
रविकांत ने किया I
बालिकाओं ने साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए I सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री प्रो.विठ्ठल राव आर्य ने भी अपने ओजस्वी विचार रखते हुए प्रेरणा प्रदान की I आर्य नेत्री पिंकी आर्य ने मधुर गीत सुनाए I
प्रमुख रूप से स्वामी
आदित्यवेश,आदित्य आर्य, सोनल मेहरा,सुशील बाली, केवल कृष्ण सेठी, मधुर प्रकाश आर्य, रामकुमार आर्य, धर्मेंद्र आर्य
उपस्थित थे I











