खुले में शराब पीने पर तल्लीताल पुलिस ने 15 लोगों का चालान किया

नैनीताल l आपरेशन मर्यादा के तहत खुले में शराब पीने वालों के एसओ रोहिताश सिंह सागर और चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज राणा द्वारा करीब 15 लोगों का 81 पुलिस एक्ट में चालान काटे गए l चालान हल्द्वानी रोड में चील.चक्कर बैंड, ताकुला बैंड,हनुमानगढ़ी बैंड,और रूसी गांव तक काटे गए ,साथ ही लोगों को थानाध्यक्ष रोहतास सागर द्वारा बताया गया की अब ये अभियान ऑपरेशन मर्यादा लगातार रोज चलाया जाएगा और खुले में शराब पीने वालों को या पिलाने वालों को किसी भी कीमत में बख्सा नही जाएगा l












