ऊर्जा निगम ने की ग्यारह करोड़ की वसूली

नैनीताल। ऊर्जा निगम ने इस वित्तीय वर्ष बकायेदारो से लगभग 12 करोड़ का लक्ष्य रखा था।
जिस पर ऊर्जा निगम ने सरकारी विभागों लेनिवि, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और निजी कनेक्शनों से लगभग 11 करोड़ 9 लाख की वसूली की है।
ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि शासन की ओर से ऊर्जा निगम को लगभग 12 करोड़ की वसूली का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें से लगभग 11 करोड़ 9 लाख की वसूली की जा चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement