उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज807वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । Bउत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज807वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 807वे दिन डीडीहाट के नारायण नगर स्थित नारायण स्वामी आश्रम परिसर में अपने स्वर्गीय पिता तारा दत्त गुरुरानी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में बृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। दीपचंद पांडे ने कहा कि आश्रम परिसर में पौधारोपण अभियान से जुड़कर पौधों को रोपित किया जा रहा है ।जीवन चंद्र पांडे ने कहा कि प्रकृति संरक्षण ही सच्ची पूजा है। विवेक शर्मा ने कहा कि आश्रम में आकर पौधारोपण लगाना सौभाग्य की बात है। योगिता गुरुरानी पांडे ने कहा कि अपने दादाजी के वार्षिक श्राद्ध पर पौधारोपण करने का अवसर मिला। शोभित पांडे ने कहा कि सभी को पौधारोपण से जुड़ना चाहिए। निरंजना गुरु रानी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। कार्यक्रम में जयश्री जया गुरु रानी, नवल गुरु रानी डॉक्टर कौशल तिवारी, धीरज पानू सहित कई लोग उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।








