विजयदशमी पर्व के अवसर पर नैनीताल में हजारों लोगों की मौजूदगी में मुख्य मंच पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने राम भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल किया भक्तिमय

नैनीताल । विजयदशमी पर्व के मौके पर फ्लैट्स मैदान नैनीताल में बने मुख्य मंच में मंगलवार की शाम 5:30 बजे से भजन संध्या कार्यक्रम शुरू हुआ । इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने भगवान राम के भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया । हजारों दर्शकों ने बिष्ट के भजनों का ताली बजाकर हर्षध्वनि से स्वागत किया । इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम की आरती की गई । इसके बाद राम व रावण के बीच युद्ध हुआ, जैसे ही राम द्वारा रावण को मारा गया, पूरा फ्लैट मैदान राम के जयकारों से गूंज उठा । उसके बाद भव्य आतिशबाजी हुई । इसके बाद रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया । इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, नगरपालिका अध्यक्ष डा० सरस्वती खेतवाल, मंडल आयुक्त दीपक रावत, पुलिस वरिष्ठ महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टी सी, दिव्यांशु मीणा, डी एस ए महासचिव मनोज जोशी, तहसीलदार अक्षय भट्ट सहित श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बावड़ी, सहित कई गणमान्य और लगभग २०००० से अधिक लोग मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन हेमन्त बिष्ट व डा० ललित तिवाड़ी ने किया ।












