पाषाण देवी मंदिर में हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

नैनीताल नगर के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में बुधवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया । सुबह 10 गणेश पूजन, मां पाषाण देवी पूजन, नवग्रह पूजन, कन्या पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया गया। सांय 4:00 बजे पंच आरती संपन्न हुई । इस अवसर पर ठंडी सड़क का वातावरण भक्तिमय रहा। बड़ी संख्या में नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर यजमान सुनील कुमार नारंग पूरन चंद्र पांडे केशव पांडे थे। धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने में मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट अमित डालाकोटि , नवीन चंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा, आरुष सुयाल, मनीष अरोड़ा, पंकज भट्ट, मंजू रौतेला, सरला जोशी, दीपा जोशी,मंजू डालाकोटी , भगवती सुयाल, किरण नारंग आदि शामिल थे ।











