उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 815वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 815वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 815वे दिन डीडीहाट नारायण नगर स्थित नारायण स्वामी आश्रम परिसर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य माया मेहता के जन्मदिन के अवसर पर जन्मदिन को पौधारोपण से जोड़ते हुए पौधारोपण किया। माया मेहता ने कहा कि वह अपने हर जन्मदिन पर पौधारोपण करेंगी व पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण हेतु अन्य को भी प्रेरित करेंगी।आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे ने कहा कि परिसर में बृहद स्तर पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी धीरज पानू उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंटर ऑफिशियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के फाइनल में पहुंचीं Tallital Vyapaar Mandal ‘A’ और Combined Education की टीमें
Ad Ad Ad