43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शानदार आगाज

ननीताल में 43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आज से शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों के लिए जीत दर्ज करने का प्रयास किया।

पहले मुकाबले में BSSV Red और Acharya Narendra Dev School के बीच मैच खेला गया। BSSV Red ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए 9-0 के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  पोषण माह व सेवा संकल्प अभियान मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत(आंगनबड़ी केंद्र) में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई

दूसरे मुकाबले में BSSV Blue का सामना RSSSV Nishant से हुआ। इस मैच में भी BSSV Blue ने शानदार प्रदर्शन किया और 5-0 से जीत हासिल की।

दिन के तीसरे मुकाबले में HGS Bhimtal और Bishop Shaw की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के बीच मुकाबले में HGS Bhimtal ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  आर्य समाज सेक्टर 7 चंडीगढ़ का भजन प्रभात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ घर वापसी का मार्ग स्वामी श्रद्धानन्द ने प्रशस्त किया -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में भी विभिन्न विद्यालयों की टीमें अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad