पर्यटकों के साथ भाजपा के दो उपाध्यक्षों ने सुनी मन की बात
नैनीताल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137वें मन की बात कार्यक्रम को बूथ संख्या 111 पर मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर के प्रतिष्ठान स्वास्तिक रेस्टोरेंट, तल्लीताल नैनीताल में पर्यटकों के साथ सुना गया। स दौरान प्रधानमंत्री जी के विचारों और देशहित से जुड़े संदेशों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके अलावा यावर खान महेंद्र नरज गौरव विक्की आदि भी मौजूद रहे ।
Advertisement












