उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 821वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 821वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 821वे दिन।।पौधारोपण के साथ जनसंपर्क।। कार्यक्रम के तहत उनके नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के तल्लाबगड में विभिन्न क्षेत्रों तीतरी, सांवलीसेरा, द्वाली सेरा, ड्योढ़ा, मैं व्यापक जनसंपर्क किया गया।साथी ही आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाने का आवाहन किया गया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि इस बार जनता ने उत्तराखंड क्रांति की सरकार बनाने का पूर्ण मन बना लिया है।भ्रमण के बाद प्रसिद्ध हंसेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद परिसर में महंत परमानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया गया।
परमानंद गिरि महाराज ने कहा कि मंदिर परिसर में पौधारोपण करना सराहनीय कार्य है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत लिट्टे, स्नोड्राउट कंपनी के संचालक विनोद धामी, दीपचंद्र जोशी, धीरज पानू, दिव्यांशु बिष्ट सहित उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका यह अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रॉफ सुरेंद्र सिंह बरगली जीव विज्ञान के इकोलॉजी में स्टैनफोर्ड ग्लोबल रैंक ,1789 ,2025- ,26 हेतु ग्लोबल 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की श्रेणी में शामिल हुए है
Ad Ad Ad