कुमाऊं विश्वविधालय रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर गीता तिवारी को टीचर ऑफ दी ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविधालय रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर गीता तिवारी को टीचर ऑफ दी ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया । प्रॉफ गीता को प्रमुख सचिव उत्तराखंड सरकार मीनाक्षी सुन्दरम , यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रॉफ दुर्गेश पंत ,तथा उत्तराखंड तकनीक विश्वविधालय के कुलपति प्रॉफ तृप्ता ठाकुर ने यूकॉस्ट देहरादून के सेमिनार हॉल में सम्मानित किया। दिव्या हिमगिरि ,यूकॉस्ट , यूपीएस , ओएनजीसी द्वारा 7 वे देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया । डॉ गीता तिवारी ने नेट ,गेट के साथ पंतनगर विश्वविधालय से पी एच डी पूर्ण की । तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान में प्रोफेसर है उनके 110 शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित है 2 टेक्स्ट बुक , 3 एडिटेड पुस्तके , 13 प्रोजेक्ट पूर्ण कर चुके है तथा 11 विद्यार्थी उनके निर्देशन में शोध कर चुके है । डॉ गीता आई क्यू ए सी की अपर निदेशक रह चुकी है तथा वर्तमान में निदेशक प्लेसमेंट सेल डी एस बी परिसर है । डॉ गीता ने विद्यार्थियों के लिए 389 वीडियो यू ट्यूब तैयार किए है जो पॉपुलर है। डॉ गीता तिवारी फैलो ऑफ लिनेन सोसाइटी लंदन है तथा उन्हें एक्सीलेंस इन रिसर्च अवार्ड ,यांग साइंटिस्ट अवार्ड ,वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड ,देवभूमि उत्कृष्ट शिक्षा सेवा अवार्ड ,मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन पुरुस्कार मिल चुका है । इस अवसर पर पंतनगर नगर विश्वविधालय के कुलपति प्रॉफ कश्यप ,यूपीएस के कुलपति डॉ सुनील राय ,डॉ अजय सक्सेना , कुंवर राज अस्थाना ,डॉ डी पी उनियाल , डॉ पीयूष गोयल ,डॉ नवीन जोशी , डॉ ललित तिवारी ,दीपा पाठक , आदि उपस्थित रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने कुमाऊं विश्वविधालय के पूर्व संकायाध्यक्ष तथा पूर्व विभागाध्यक्ष भूगर्भ प्रॉफ चारु पंत की माताजी श्रीमती मोहिनी पंत 93 वर्ष के निधन पर दुख व्यक्त किया है
Ad Ad Ad