नैनीताल नगर अध्यक्ष के लिए युवा नेता नवीन जोशी कन्नू ने पेश की दावेदारी।

नैनीताल l नैनीताल नगर अध्यक्ष के लिए युवा नेता नवीन जोशी कन्नू ने पेश की दावेदारी। बता दें कि नवीन जोशी विगत चुनाव में नगर पालिका परिषद नैनीताल के नैनीताल क्लब वार्ड संख्या 10 से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर सभासद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
समाज में अपनी एक साफ और ईमानदार छवि भी रखते हैं। वर्तमान में भाजपा मंडल नैनीताल के आई टी सैल के संयोजक और मल्लीताल बाजार शक्ति केंद्र के प्रभारी भी हैं। पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी परिसर उपाध्यक्ष, नगर सह- मंत्री, नगर उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। पूर्व में डी.एस.बी. परिसर नैनीताल कुमाऊं विश्विद्यालय से छात्र संघ सचिव का चुनाव भी लड़ चुके हैं। 15 साल से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बूथ अध्यक्ष के दायित्व में रहते हुए प्रत्येक विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनावों में अपने बूथ को मजबूत करके भारतीय जनता पार्टी जीतते हुए आ रही है।

शिक्षा:
स्नातक डी.एस.बी. परिसर नैनीताल कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल।
एलएलबी सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad