करवा चौथ पर महिलाओं ने सामूहिक पूजा की

नैनीताल। नगर में करवा चौथ के मौके पर नगर के अनेक स्थानों पर महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। धर्मशाला तल्लीताल में महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पिंकी अरोड़ा ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। वहीं नगर के मल्लीताल स्थित एक होटल में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। पंजाबी महासभा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। देर शाम महिलाओं ने चांद के दर्शन करने के बाद पूजा अर्चना की तथा उसके बाद अपना उपवास तोड़ा। करवा चौथ के मौके पर सुबह से यहां के बाजारों में भीड़ जुटी रही। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखा हुआ था। इस मौके पर ममता रावत, भावना रावत, दीपा जोशी, शिवानी बिष्ट, प्रियंका जोशी, नेहा कपिल, रीता सिंह, डॉक्टर कविता, भावना रावत, पूजा नारंग, दीपा निहाल, आदि शामिल थे।









