करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

नैनीताल । उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के अधीन आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को करवा चौथ पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्यपाल महोदय ने प्रदेश भर की महिला कार्मिकों के लिए इस अवकाश की संहर्ष स्वीकृति प्रदान की है, जिससे महिला कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।










