कैंची धाम में फिर भक्तों की उमड़ी भीड़, जाम से लोग रहे परेशान

नैनीताल । दीपावली के अवकाश के बाद नगर में एक बार फिर सैलानियों की भीड़ जुड़ गई है, सोमवार की सुबह से नगर में पर्यटक आने शुरू हो गए थे, कैंची धाम में मंगलवार को एक बार फिर भक्तजनों की भीड़ उम्र पड़ी है नैनीताल से लेकर भवाली तथा भवाली से कैंची धाम तक पर्यटक वाहनों से जाम लगा हुआ है । पुलिस द्वारा इस बार वाहनों को रोक नहीं जा रहा है, इसके बाद सभी अपने-अपने वाहनों को लेकर कैंची धाम पहुंच रहे हैं पुलिस ने भवाली में भी वाहनों को नहीं रोका जा रहा है, पहले पुलिस ने भवाली में सभी वाहनों को रोकर शटल के माध्यम से कैंची धाम भेजो जा रहा था लेकिन इस बार पुलिस प्रशासन ने सभी वाहनों को कैंची धाम जाने दिया जा रहा है जिसके बाद इस मार्ग में मंगलवार की सुबह से जाम लगने से श्रद्धालु घंटा जाम में फंसे रहे । नैनीताल से भवाली तथा मावली से हल्द्वानी मार्ग में दिनभर पर्यटक वाहनों से जाम लग रहा वहीं सरोवर नगरी नैनीताल में भी यातायात व्यवस्था का बुरा हाल था लोग घंटे जाम में फंसे रहे नैनीताल से कैंची धाम जाने में लोगों को 5 से 6 घंटे तक लग रहे थे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस बार कोई भी पर्यटक वाहन रोक नहीं जा रहा है, उन्होंने बताया कि कैंची धाम भी सभी अपने वाहनों को लेकर जा सकते हैं । सभी वाहनों के कैंची धाम जाने से इस मार्ग में लंबा लग रहा । स्थानीय निवसी सुशील शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा कैंची धाम स्थानी लोगों को पर्यटकों को फायदा मिल रहा है उन्होंने बताया कैंची धाम में मंदिर के अंदर तैनात गार्ड द्वारा श्रद्धालुओं के साथ ढाका मुखी की जाती है साथ ही उनका व्यवहार भी ठीक नहीं रहता है उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए तभी वहां की व्यवस्था ठीक होगी ।












