महिला ने कीटनाशक गटक लिया

नैनीताल। भवाली क्षेत्र में हुए घरेलू विवाद के चलते 28 वर्षीय महिला के कीटनाशक गटक लिया। बीडी पांडे अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भवाली के समीपवर्ती गांव की रहने वाली महिला का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो महिला ने खेतो के लाया गया कीटनाशक गटक लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर पति व अन्य परिजन उसे 108 से भवाली अस्पताल ले आए। जहां से डॉक्टरों ने महिला को बीडी पांडे अस्पताल रेफर कर दिया। बीडी पांडे अस्पताल में पहुंचने के बाद महिला का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में तैनात डॉ देवांशु पुनेठा ने बताया कि महिला के पेट का जहर निकाल लिया है। उन्हें चिकित्सकों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 346 वे दिन जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement