मानसिक शान्ति और सकारात्मक ऊर्जा का एक अद्भुत अनुभव

नैनीताल । नगर के नजदीकी न्याय पंचायत खुर्पाताल के बजून स्थित ‘समर्पण मेडिटेशन केंद्र’ में एक शानदार मेडिटेशन सेशन में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।आज की आधुनिक और भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहाँ हम हर वक्त किसी न किसी तनाव से घिरे रहते हैं, वहाँ ऐसे सत्र किसी वरदान से कम नहीं हैं। मेडिटेशन न सिर्फ हमारे दिमाग को शांत करता है, बल्कि हमें एक बेहतर और स्वस्थ स्वास्थ्य भी प्रदान करता है।प्रकृति की गोद में बसे इस केंद्र में बिताए गए उन पलों ने भीतर एक नई ऊर्जा और गहरी शांति का संचार किया है। खुद को जानने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हम सभी को ध्यान (Meditation) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।#