बिना ड्राइविंग लाइसेंस चालक चला रहे ई रिक्शा संचालक सवारियों की जान डाल रहे खतरे में

नैनीताल। मुख्य पर्यटन स्थल होने के बाद भी नैनीताल में ई रिक्शा चालक बिना लाइसेंस ही ई रिक्शा चला रहे। पुलिस की चैकिंग के दौरान यह बात सामने आई। बिना लाइसेंस ई रिक्शा चलाने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। बता दें कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की ओर से इन दिनों यातायात व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बिना लाइसेंस वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, अतिरिक्त सवारी बैठाने व तेज गति में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। सोमवार को भी पुकिस की ओर से तल्लीताल में यातायात व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसआई सतीश उपाध्याय ने ई रिक्शा चालकों के सत्यापन व लाइसेंस की जांच की इस दौरान कई रिक्शा चालकों के पास लाइसेंस नहीं मिले। वहीं कई रिक्शा चालक निजी वाहन के लाइसेंस से ही ई रिक्शा चलाते मिले। जिस पर पुलिस ने संचालकों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि वह बिना लाइसेंस के किसी व्यक्ति को ई रिक्शा नहीं चलाने दें। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि बिना लाइसेंस ई रिक्शा चलाने पर आयरपाटा निवासी खड़क सिंह का चालान किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की सुविधा को बनेगा कंट्रोल रुम, गठित होगी टास्क फोर्स वीकेंड पर शटल सेवा क्षेत्र में तैनात होंगे अधिकारी, यातायात नियमों का उल्लघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही, प्रवर्तन की कार्यवाही हेतु पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग का चलेगा सयुक्त अभियान, शटल सेवा से नैनीताल शहर में वाहनों का भार कम होगा, इस सीजन हल्द्वानी से भी चलाए जायेंगे बड़े शटल वाहन
Ad Ad Ad
Advertisement