कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कोश्यारी का स्वागत किया

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने पदम भूषण, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल तथ्य उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की तथा उन्हें पुष्प गुच्छ तथ्य शॉल उड़ाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर कूटा ने कोश्यारी जी को एक ज्ञापन भी दिया जिसमें विनियमितीकरण की कट ऑफ डेट 2026 करने ,,संविदा प्राध्यापकों का वेतन 57700 करने सहित भूस्खलन प्रभावित 7 नंबर की सड़क सहित सिलवटन होटल के नजदीक की सड़क को ठीक करने का आग्रह किया ।कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,विधायक सरिता आर्य ,मनोज जोशी ,मोहित लाल साह ,अरविंद पड़ियार, हरीश राणा शामिल रहे ।











