पर्यटक आवास गृह लोहाघाट में कुमाऊं मंडल विकास निगम के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुए

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह लोहाघाट में कुमाऊं मंडल विकास निगम के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने कहां की निगम ने इन 50 वर्षों में काफी उतार चढ़ाव देखे‌। कैलाश मानसरोवर यात्रा संचालन सहित पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया।उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन निगम में कार्यरत लंबे समय से संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण कर कर्मचारियों को इस अवसर पर तोहफा दे।
इस अवसर पर उनके द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के 767 वे दिन पर्यटक आवास गृह लोहाघाट व पर्यटक आवास गृह एबट माउंट में बृहद स्तर पर निगम कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दिन पूरे कुमाऊं मंडल में निगम के कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में महासंघ के पूर्व महामंत्री गणेश लाल शाह आवास गृह के प्रबंधक हरीश पुनेठा ,विकास थापा, विनीत कुमार, भूपेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश , नवीन भंडारी सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शाह, निर्मल , साजन कुमार सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जनपद नैनीताल देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। जिला मुख्यालय नैनीताल और भवाली में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन करके भव्य स्वतंत्रता दिवस बनाया गया।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad