नैनीताल के सुविख्यात विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज मे आज शुक्रवार, दिनांक 26 अप्रैल को साप्ताहिक सांस्कृतिक विनिमय के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी

Advertisement

नैनीताल l नैनीताल के सुविख्यात विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज मे आज शुक्रवार, दिनांक 26 अप्रैल को साप्ताहिक सांस्कृतिक विनिमय के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। ए एफ एस इंडिया संस्था के तहद आयोजित इस कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र के कुरगांव क्षेत्र में स्तिथ विराज श्री राम सेंटेनियल स्कूल से आईं कक्षा 8 से 12 की लगभग दस छात्राओं का दल शिक्षिका प्रीति क्षेत्री के साथ ऑल सेंट्स कॉलेज पहुंचा। ये छात्राएं यहां एक सप्ताह के लिए ठेहरेंगी और कुमाऊँ की संस्कृति, यहाँ के लोगोँ का रहन सहन, खान पान इत्यादि से सांझा होंगी। साथ ही महाराष्ट्र से आई यह छात्राएं उत्तराखंड और महाराष्ट्र की समांताएँ व भिन्नताओं से भी रूबरू होंगी। यह छात्राएं इस कार्यक्रम के तहद नगर व आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी और कुमाऊँ की जलवायु, जीव जंतु, संस्कृति, परंपरा, यहाँ के लोगों के रहन- सहन से रूबरू होंगी। साथ ही यहाँ की बच्चियों को भी वे अपने क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत करायेंगी। इसके साथ साथ वह विद्यालय मे कराये जाने वाली अनेक गतिविधियों मे भी प्रतिभाग करेंगी। ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा की चार दीवारों से बाहर बच्चों को अनुभव के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर उनका चौमुखी विकास करना है। साथ ही दोनों विद्यालयों के बीच सांस्कृतिक विनिमय के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अवलोकन व अनुभूति से छात्राओं की सामाजिक, व्यवहारिक एवं बोध शक्ति का विकास करना है।

Advertisement