डीएसबी परिसर में वोडा केमिकल्स का प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न

नैनीताल संवाददाता l कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल स्थित प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में शुक्रवार को वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
प्लेसमेंट सेल की डायरेक्टर प्रो. गीता तिवारी ने बताया कि इस तरह के ड्राइव से छात्रों को सीधे इंडस्ट्री से जुड़ने का अवसर मिलता है और विश्वविद्यालय छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत
कंपनी की ओर से डायरेक्टर (आर एंड डी एवं फाइनेंस) श्री गौरव पाल तथा डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट श्री आर के सिंह ने परिसर पहुंचकर छात्रों का चयन किया। ड्राइव के दौरान ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एन जी साहू, प्लेसमेंट सेल की डायरेक्टर प्रो. गीता तिवारी, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पेनी जोशी, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. गिबू साबू एवं सेल के सदस्य डॉ. गिरीश चंद्र खर्कवाल का विशेष योगदान रहा।












