विमला रौतेला ने सँभाला नैनीताल रोडवेज़ स्टेशन अधीक्षक का पद

नैनीताल।रोडवेज़ बस स्टैंड में 19 दिसंबर के बाद से स्टेशन अधीक्षक का पद ख़ाली था।जिसके बाद विमला रौतेला को नैनीताल स्टेशन अधीक्षक का पद सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाजनक यात्रा देने का प्रयास किया जाएगा।साथ ही रोडवेज़ बसों की कमी को दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।












