भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

नैनीताल l मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की जी के दिशा-निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल मंडल द्वारा भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर 13 अप्रैल 2026 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत प्रातः 10:00 बजे अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा सायं 6:30 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से दीप प्रज्ज्वलन कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी, कविता गंगोला जी, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया जी, भगवत रावत जी, महामंत्री आशीष बजाज जी, संयोजक ज्योति ढोंडियाल जी, सहसंयोजक प्रदीप कुमार जी, संतोष कुमार जी, भारत सिंह मेहरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह जी, दीपिका बिनवाल जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मयंक पंत जी, उपाध्यक्ष कमल जोशी जी, पंकज भट्ट जी, युवा मोर्चा महामंत्री युवराज करायत, उपाध्यक्ष करण साह जी, विक्रम राठौर जी, अरुण कुमार जी, नैनीताल ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मुकेश मेहरा जी एवं अन्य सभी देवतुल्य कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार एवं कर्तव्यों का मार्ग प्रदान किया, और यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि समाज में समानता, एकता और जागरूकता का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम है। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए स्वच्छता, सेवा और समर्पण का संकल्प लिया गया।











