रविवार को नगर में फिर सलानियों की भीड़ बड़ी

नैनीताल । सरोवर नगरी में रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला सुबह से नगर में धूप के साथ ही हल्का कोहरा भी छाया हुआ था दोपहर में हल्की बारिश भी यहां हुई लेकिन उसके बाद फिर से नगर का मौसम साफ हो गया बीती रात्रि यहां मूसलाधार बारिश हुई लगभग 25 एमएम बारिश रिकार्ड की गई यहां पहुंचे सैलानियों ने सुहावने मौसम का जमकर आनंद उठाया केव गार्डन स्नो व्यू प्राणी उद्यान रोपवे आदि पर्यटक स्थलों में सैलानी पहुंचे साथ ही सैलानियों ने झील में नौका विहार का भी आनंद उठाया । नगर की माल रोड में सैलानीयों ने जमकर खरीदारी भी की नगर में रविवार को 500 से अधिक पर्यटक वहां पहुंचे जबकि 4000 से अधिक सैलानी नगर में पहुंचे पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी इस दौरान व्यस्त नजर आए । शाम के वक्त नगर में फिर से बारिश शुरू हो गई थी ।