उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय आगमन पर उत्तराखंड शासन के अपर सचिव उच्च शिक्षा आशीष कुमार श्रीवास्तव का स्वागत किया

नैनीताल l उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय आगमन पर उत्तराखंड शासन के अपर सचिव उच्च शिक्षा आशीष कुमार श्रीवास्तव स्वागत किया गया।
महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह कराए, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व महामंत्री डा लक्ष्मण सिंह रौतेला तथा कार्यकारिणी सदस्य दीपक बिष्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उत्तराखंड शासन के उच्च शिक्षा अपर सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव से उनके कुमाऊं विश्वविद्यालय आगमन पर मुलाकात की और उनका स्वागत किया। विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों के निराकरण हेतु शासन स्तर पर वार्ता कराने का अनुरोध किया गया। जिस हेतु अपर सचिव द्वारा संगठन को देहरादून आमंत्रित किया गया जिस हेतु संगठन द्वारा अपर सचिव का आभार व्यक्त किया गया।












