उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 689वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 689वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 689वे दिन चंपावत टनकपुर हाईवे के बीच स्थित स्वाला में गोपी मैगी पॉइंट परिसर में गोपी के नेतृत्व में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधा रोपण किया गया। गोपी ने कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण से पहले से ही जुड़े हुए हैं और पौधारोपण करते रहते हैं। और आज इस अभियान से जुड़कर पौधे लगाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी त्रिभुवन देवेंद्र उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।












