उत्तराखंड क्रांति दल नगर इकाई नैनीताल द्वारा स्व इंद्रमणि बडोनी की जन्म जयंती के अवशर पर नगर कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल नगर इकाई नैनीताल द्वारा स्व इंद्रमणि बडोनी की जन्म जयंती के अवशर पर नगर कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया व गोष्ठी का विषय था स्व इंद्रमनि बडोनी के सपनो का उत्तराखंड। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण द्वारा की गई। विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने कहा स्व बडोनी का संपूर्ण जीवन उत्तराखंड के सरोकारों के प्रति समर्पित था, उन्होंने जीवन पर्यंत उत्तराखंड के लोगों के हक़ हकूप के लिए निर्णायक संगर्ष किया । स्व बडोनी सादगी व सरलता की मिशाल थे, उन्होंने गाँधिवादी सिधांतो का अनुसरण कर उत्तराखंड आंदोलन को जन आंदोलन में बदल दिया और संपूर्ण विश्व में उत्तराखंड राज्य आंदोलन चर्चा का विषय बन गया लेकिन वर्तमान राजनीतिक दलों की सत्ता लोलुपता में जन सरोकारों के मुद्दे गौण हों चुके हैं। उत्तराखंड आदर्श राज्य तभी बन सकता है जब ईमानदार लोगों के हाथ मै राजनीतिक ताक़त हो, बोली भाषा व संस्कृति के संरक्ष्यन की बात हो राज्य के संसाधनों पर आधारित विकास की योजनाओं का किर्यावन हो। गोष्ठी मै विचार व्यक्त कर्ते हुए के सी उपाध्याय, अम्बा दत्त बवारी, विजय पंत, आनंद सिंह बिष्ट आदि वक़्तवो ने कहा जब तक जनता के हाथ मै ताकत नही आ जाती तब तक सहिदो के सपनो का उत्तराखंड नहीं बन सकता। विचार गोष्ठी का समापन कर्ते हुए पूर्व पलिकाध्यक्ष् श्याम नारायण ने कहा जंपक्षीय मुद्दों के प्रति उदाशि नता और केवल सत्ता की राजनीति उत्तराखंड राज्य के लिए घातक है। गोष्ठी में संजय शाह, प्रताप बिष्ट, के सी उपाध्याय, अम्बा दत्त बवारी, मयंक मेहरा, आनंद बिष्ट आदि उपस्थित थे। कार्य क्रम का संचालन राज्य आंदोलन कारी बिशन सिंह मेहता द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement