कुमाऊं विश्वविद्यालय व नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट एनआरडीसी भारत सरकार न्यू दिल्ली के बीच संयुक्त रूप से पेटेंट संबंधी विषय पर बैठक आयोजित हुई

नैनीताल l शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय मे कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन के जोशी तथा नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट ,एनआरडीसी ,, भारत सरकार, न्यू दिल्ली के बीच एक संयुक्त रूप से पेटेंट संबंधी विषय पर मीटिंग का आयोजन किया गया । इस दौरान एन आर डी सी न्यू दिल्ली के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर कॉमाडोर श्री अमित रस्तोगी जी ने एन आर डी सी के द्वारा पेटेंट संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी विश्वविद्यालय को बताई ।
इस दौरान एन आर डी सी द्वारा कुमाऊ विश्वविद्यालय के आने वाले वर्षों में जो भी पेटेंट फ़ाइलिंग, मोनेटाइजेशन, पटेंट ग्रानटिंग तथा उस पेटेंट के कोमर्सलाइजेशन मैं जो भी आवश्यकता होगी उसमे एनआरडीसी पूर्ण सहयोग किया जाएगा ।तथा आज नैनो साइंस एवं नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर द्वारा विकसित चार पटेंट के लाइसेंस में हस्ताक्षर किए गए ये चार पेटेंट रूप में फूड वेस्ट से ग्राफीन एग्रीकल्चर बेस्ट से ग्राफिन एवं कांक्रीट मिक्सर से संबंधित थे। इस लाइसेंस प्रक्रिया में कुलसचिव दिनेश चंद्र ,श्री निदेशक प्रो ललित तिवारी ,प्रो नंद गोपाल साहू तथा एनआरडी सी के तरफ से अमित रस्तोगी तथा डॉक्टर श्रीवास्तव नए भी दस्तखत किए । इस दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति जी द्वारा नैनो साइंस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई तथा इससे विश्वविद्यालय का गौरव बताया इसी के साथ नैनो साइंस द्वारा दो नए पेटेंट को एनआरडी सी के माध्यम से पेटेंट कराने हेतु सौंपे गए। इस दौरान बैठक का संचालन प्रोफ़ेसर ललित तिवारी द्वारा किया गया ।
इस दौरान कार्यक्रम में विवि के कुलपति श्री एन के जोशी एवं रजिस्ट्रार दिनेश चंद्रा एवं निदेशक शोध प्रोफ़ेसर ललित तिवारी एवं डीन ऑफ़ साइंस के प्रोफ़ेसर एबी मेलकानी, नैनो साइंस सेंटर के इंचार्ज प्रोफेसर नंद गोपाल साहू तथा डॉ महेश आर्य व एनआरडीसी से डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव एवं डॉक्टर अश्विनी और शोधार्थी डॉक्टर सुनील डाली, मयंक पाठक, भास्कर बोहरा दीपक देव व विक्रम कार्की मौजूद रहे ।