तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई दो किशोर घायल एक को हल्द्वानी रेफर किया
नैनीताल। शहर में इन दिनों कई स्कूली छात्र और अन्य लोग बिना हेलमेट के बाइक में घूम रहे हैं और एक बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को तल्लीताल क्षेत्र में तेज गति से जा रही एक बाइक फांसी गधे के पास का शतक राधे जिसमें बाइक पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका प्राथमिक उपचार किया। बीडी पांडे अस्पताल में दोनों किशोरों को उपचार दिया गया। डॉक्टरो द्वारा दोनों किशोरों का उपचार कर एक किशोर को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। एक युवक के सिर पर काफी गंभीर चोट होने के कारण उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।











