मानसिक स्वास्थ्य पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सर जे०सी० बोस तकनीकी परिसर, भीमताल में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला शनिवार को सम्पन्न हो गई। डॉ० दीपक पाण्डे द्वारा ध्यान, मानसिक दृढता के लिए भावनात्मक आत्म चिंतन, पोषण और स्वास्थ एवं स्क्रीन मीडिया इत्यादि विषयों पर एवं इनके जिम्मेदारी से उपयोग और उसके आत्म-नियमन के बारे में विस्तापूर्वक बताया गया एवं प्रायोगिक गतिविधियां भी करवाई गयी। कार्यशाला में आये हुए सभी लगभग 150 प्रतिभगियों से उक्त के सम्बन्ध में प्रतिक्रिया भी ली गयी। कार्यक्रम की संयोजक प्रो० वीना पाण्डे ने कार्यशाला के समापन भाषण में आये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कार्यक्रम के सफल संयोजन हेतु कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० दीवान सिंह रावत के सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा कार्यशाला को सफल बनाने के लिए विषय विशेषज्ञों के प्रयासों एवं बहुमूल्य समय के लिए उनका हदय से कृतज्ञता व्यक्त की। डॉ० वीना पाण्डे ने अपने सहयोगियों डॉ० मंजु तिवारी, डॉ० रागिनी पंत, डॉ० संतोष कुमार, डॉ० ऋषेन्द्र कुमार, डॉ० मयंक पाण्डेय सहित कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सहयोग एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की।









