प्रेस विज्ञप्ति :-

विषय: माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल (Regd.) की कोर कमेटी तद पश्चात आम बैठक आज दिनांक 07.07.26 को संपन्न हुई।

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल (Regd.) की एक कोर कमेटी बैठक आज दिनांक 07.07.26 को बोट हाउस क्लब नैनीताल में शाम 4 बजे तथा तद पश्चात आम बैठक 4.30 बजे संपन्न हुई।

कोरम पूर्ण होने के बाद निम्न निर्णय कोर कमेटी में पारित होने के बाद आम बैठक में सर्व समिति से पास किए गए :-

  1. वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 7 जनवरी 2027 यानी के 6 माह के लिए बढ़ाया गया है साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया है। गठित कार्यकारिणी इस प्रकार है :-

अध्यक्ष : श्री पुनीत टंडन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : श्री तरुण कांडपाल
उपाध्यक्ष : श्री विकास जयसवाल
सचिव : श्री शिव शंकर मजूमदार
कनिष्ठ/सह उपाध्यक्ष : श्री अमित वीरमानी
उप सचिव : श्री हर्ष गुरुरानी

इसके साथ ही कुछ समितियां गठित तथा इनके संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं जो की इस प्रकार है :-

  1. सदस्यता समिति संयोजक :- विश्वदीप टंडन
    समिति सदस्य श्री तरुण कांडपाल, श्री सुमित खन्ना, श्री दीप सुयाल
  2. स्वागत समिति संयोजक :- राजेंद्र सिंह बजेठा
    समिति सदस्य श्री शैलेन्द्र सह, श्री सुमित खन्ना, श्री गगन दीप सिंह गाबा
  3. आपदा एवम राहत समिति संयोजक :- अमरप्रीत सिंह ओबरॉय
    समिति सदस्य :- श्री सुमित खन्ना, श्री दीप खोलिया, श्री शिव शंकर मजूमदार
  4. सलाहकार समिति संयोजक:- श्री महबूब हसन जी
    समिति सदस्य :- श्री श्याम टंडन, श्री देव कॉन्सुल, श्री पवन टंडन, श्री गिरीश कांडपाल
  5. संयोजक कोर कमेटी :- श्री सुमित खन्ना
    समिति सदस्य : श्री पुनीत टंडन, श्री शिव शंकर मजूमदार, श्री विकास जयसवाल
यह भी पढ़ें 👉  विकास खंड भीमताल में वीबी-ग्राम-जी योजना का हुआ शुभारंभ

साथ ही यह भी निर्णय लिए गए की माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल के चुनाव वर्तमान कार्यकारिणी के आज पारित कार्यकाल के 7 जनवरी 2027 के अंत के तुरंत बाद 10 जनवरी 2027 को संपन्न करा दिए जायेंगे। तथा इस संबंध में चुनाव अधिकारी जल्द ही नियुक्त किए जायेंगे जो की चुनाव की तैयारी और प्रक्रिया नियमावली अनुसार को जल्द ही रूप रेखा तैयार कर सभी नैनीताल के व्यापारियों के सम्मुख रख देंगे।

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की संपूर्ण नैनीताल के व्यापारियों के लिए सदस्यता अभियान कल दिनांक 08 जुलाई 2026 से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता फॉर्म की मुफ़्त कॉपी सभी व्यापारी

  1. मॉल रोड में अपना बाज़ार तथा फेमस कोट हाउस से प्राप्त कर सकते हैं
  2. मल्लीताल में शिवा रेस्टोरेंट श्री विश्वदीप टंडन (मयंक) तथा राम लाल एंड ब्रदर्स से प्राप्त कर सकते
  3. तल्लीताल में भवाली रोड स्तिथ लोकल शॉप बाय टू ब्रदर्स शॉप न 7 श्री विनीत शर्मा से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें 👉  मल्लीताल कोतवाली और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने रविवार को सायं एक युवक की जान बचाई

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल आप सभी व्यापारी भाइयों और मित्रों से आग्रह करता है की आप सभी सदस्यता अभियान में पूरे जोश के साथ जुड़े और नैनीताल नगर के एकजुट और एकत्रित होकर नगर के पहले पंजीकृत व्यापार संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

यह नैनीताल के व्यापारिक मसलों और नैनीताल के लिए समय की माँग होने के साथ आपका हमारे व्यापारिक भविष्य तथा हमारे परिवार और बच्चों और आने वाली नैनीताल की पीढ़ी के और नैनीताल के भविष्य की बहुत बड़ी माँग है।

मुझे व्यक्तिगत रूप से उम्मीद है आप सभी हमारे इस अभियान को आगे बड़ाने और मजबूत करने में तथा नैनीताल के लिए एक पारदर्शित तथा अत्यंत मजबूत व्यापार मण्डल खड़ा करने के साथ ही हमारे सभी प्रयासों में एकजुटता से सम्मिलित होंगे।

यह आज नैनीताल की बहुत बड़ी माँग है।

सधन्यवाद
पुनीत टंडन
संस्थापक अध्यक्ष
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad