राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने सीएम को भेजा 14 सूत्रीय मांग पत्र, ‘निर्माण सेनानी’ का दर्जा देने की मांग

नैनीताल l उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को नैनीताल क्लब, नैनीताल में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर और राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार मोहन पाठक मुख्य रूप से सम्मानित किया गया l
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का संचालन पान सिंह सीजवाली ने किया l कार्यक्रम में सभी आंदोलनकारियों ने अपनी बात रखी l। सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकुम सिंह ने कहा कि सरकार कोई भी हो हमें सरकार से तालमेल बनाकर कार्य करना होगा l जितनी भी आंदोलनकारियों की समस्या है उन्हें सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान किया जाएगा l मोहन पाठक ने कहा कि आंदोलनकारियों की जितनी भी बातें उन सभी को ध्यान में रखकर सरकार तक उनकी बाते पहुंचाकर समस्या का समाधान किया जाएगा l इसके साथ ही प्रान्तीय कार्यकारिणी के समारोह में उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन राज्य निर्माण आन्दोलनकारी उपाध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर के माध्यम से भेजा। संगठन के अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी, महामंत्री प्रभात कुमार ध्यानी व कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह कनवाल ने कहा कि नैनीताल क्लब में हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में ज्ञापन तैयार किया गया। इसमें प्रमुख मांग है कि सभी राज्य आंदोलनकारियों को ‘उत्तराखण्ड राज्य निर्माण सेनानी’ घोषित कर परिचय पत्र भी उसी नाम से जारी किए जाएं। आंदोलन में भाग लेने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों को पेंशन के स्थान पर राहत राशि दी जाए, उत्तराखण्ड रोडवेज की राज्य से बाहर जाने वाली बसों में भी निःशुल्क यात्रा सुविधा मिले, यह सुविधा पति/पत्नी को भी दी जाए।केन्द्र व राज्य की न्यूनतम पेंशन के बराबर पेंशन दी जाए। भूमि खरीद में छूट, हर जिले में ‘राज्य निर्माण सेनानी भवन’ व संगठन को कार्यालय हेतु भूमि दी जाए। सरकारी अतिथिगृहों में न्यूनतम किराया व स्थानीय स्तर पर आरक्षण की सुविधा मिले। 10 फीसदी आरक्षण का लाभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर पुत्र, पुत्रवधू, विवाहित पुत्री, पौत्र-पौत्री को भी मिले।अस्पतालों/मेडिकल कॉलेजों में परिवार के सदस्यों को भी मुफ्त इलाज मिले। प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सलाहकार समिति गठित हो। भारत भ्रमण/भारत दर्शन की सुविधा दी जाए, आंदोलनकारी चिन्हीकरण प्रक्रिया सरल की जाए। संगठन ने कहा कि पेंशन न मिलने से आंदोलनकारियों के सम्मान को ठेस पहुंची है। सरकार से जल्द समाधान की अपेक्षा की गई है। इस दौरान संरक्षक पान सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष पान सिंह सिजवाली, शाकिर अली प्रवक्ता खड़क सिंह बगड्‌वाल, मनमोहन कनवाल मीडिया प्रभारी रईश अहमद, हरगोविन्द सिंह रावत, मनोज जोशी, वीरेंद्र सिंह , हेम चन्द्र पाठक आदि मौजूद l